Keshav Kirthi Kaustubh (केशावकीर्तिकौस्तुभः) महामहोपाध्याय आचार्य केशवराम शर्मा जी का अभिनन्दन-ग्रन्थ

Keshav Kirthi Kaustubh (केशावकीर्तिकौस्तुभः) महामहोपाध्याय आचार्य केशवराम शर्मा जी का अभिनन्दन-ग्रन्थ

(0 Reviews)

Product Code :CSG 742

Author : Acharya Suresh Sharma Bharadwaj

ISBN : 9789349703551

Bound : Hard Bound

Publishing Date : 2026

Publisher : Chaukhamba Surbharati Prakashan

Pages : 559

Language : SANSKRIT & HINDI

Length: 0 cm

Width : 0 cm

Height : 0 cm

Weight : 0 gm

Availability : 5

Price:
₹2,800.00 ₹3,500.00/ 20 %

Quantity:
(5 available)

Total Price:



Refund:
Share:

अभिनन्दन ग्रन्थ–परिचय

केशवकीर्तिकौमुदीः राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अभिनव कालिदास महामहोपाध्याय आचार्य केशवराम शर्मा जी के सम्मान में प्रकाशित अभिनन्दन ग्रन्थ है। यह ग्रन्थ हिमाचल प्रदेश की संस्कृत साधना की अमूल्य धरोहर है, जो एक महान विद्वान, साहित्यकार, दार्शनिक एवं आदर्श शिक्षक के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का वर्णन है।

इस ग्रन्थ के सम्पादक आचार्य सुरेश शर्मा भारद्वाज (राजकीय संस्कृत महाविद्यालय, सोलन) एवं प्रबन्ध सम्पादक प्रो. देवेन्द्र प्रसाद मिश्र (देवविभागाध्यक्ष, श्रीलालबहादुरशास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली) हैं।

ग्रन्थ का प्रकाशन हिमाचल संस्कृत मनीषी मण्डल एवं चौखम्बा सुरभारती प्रकाशन, वाराणसी द्वारा किया गया है। इस ग्रन्थ में देश-विदेश के अनेक विद्वानों, जगद्गुरुओं, महामहिमों एवं विभिन्न संस्कृत संस्थानों के कुलपतियों के लेख संकलित हैं।

यह ग्रन्थ प्रो. केशवराम शर्मा जी की बहुआयामी प्रतिभा, गुरु-परम्परा के प्रति उनकी निष्ठा एवं संस्कृत भाषा के प्रति उनके अद्वितीय योगदान का सजीव दस्तावेज है। केशवकीर्तिकौमुदीः नाम सार्थक है—यह ग्रन्थ सचमुच कीर्तिरूपी कौमुदीमय है, जो सदा प्रकाशमान रहेगा।

ग्रन्थनायक का संक्षिप्त परिचय

राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महामहोपाध्याय प्रो. केशवराम शर्मा

जन्म तिथि : 15 नवम्बर, 1940 (विक्रम संवत् 1997, मार्गशीर्ष कृष्ण भौमवार)
जन्म स्थान : ग्राम जराशी, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश।
पिता : स्व. जयवन्त राम शर्मा। माता : स्व. बुद्धिदेवी शर्मा।

शास्त्री (1960) : राजकीय नेहरू संस्कृत महाविद्यालय, शिमला।
दर्शनाचार्य (1963) : पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ (प्रथम स्थान)।
एम.ए. (संस्कृत) (1972) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला (स्वर्ण पदक सहित प्रथम)।
एम.फिल. (संस्कृत) (1977) : हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला (स्वर्ण पदक सहित प्रथम)।


There have been no reviews for this product yet.